सोमवार, 29 जून 2015

फिर खतरे में केदारनाथ ! | udaydinmaan.in

फिर खतरे में केदारनाथ ! | udaydinmaan.in

फिर खतरे में केदारनाथ !

kader
बारिश ने केदारपुरी की सुरक्षा को लेकर सोचने पर किया मजबूर
जियोलाॅजिस्टों ने दिया है नदियों के चैनलाईज का सुझाव
केदारपुरी के प्रोटेक्शन के लिए सरकार को दिखानी होगी गंभीरता
मोहित डिमरी
केदारनाथ। मानसून की पहली बारिश ने ही केदारपुरी सहित पूरी घाटी की सुरक्षा को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया है। केदारपुरी में लगातार 36 घंटे हुई बारिश के कारण मंदाकिनी नदी सहित उसकी सहायक नदियों ने रौद्र रूप धारण कर दिया। ऐसे में हालात बिगड़ गए और तीर्थयात्रियों को हेलीकाॅप्टर और पैदल मार्ग से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहंुचाना पड़ा। इस घटना ने मानसून काल में होने वाली बारिश को लेकर चिंता में डाल दिया है। जियोलाॅजिस्ट केदारपुरी में भारी-भरकम निर्माण को लेकर लगातार चेता रहे हैं और नदियों के चैनलाईज कर उसके मुहानों को सुदृढ़ किए जाने का सुझाव भी दे रहे हैं। लेकिन सरकार इस पर अभी गंभीर नहीं दिखाई दे रही।
केदारनाथ में बीते 25-26 जून को हुई भारी बारिश ने दो वर्ष पूर्व आई त्रासदी की कड़वी यादों को ताजा कर दिया। यात्रियों और वहां रह रहे लोगों ने बरसात की पूरी रात भय के साए में काटी। दरअसल, केदारपुरी में सरस्वती, स्वर्गद्वारी, मधु गंगा, दूध गंगा और छीर गंगा मिलकर मंदाकिनी नदी का रूप धारण करती हैं। बारिश के कारण मंदाकिनी और सहायक नदियां उफान पर आ गई। ऐसे में केदारनाथ मंदिर के पिछले हिस्से के साथ ही दाएं और बाएं हिस्से में भूस्खलन होने लगा। केदारपुरी के आस-पास की पहाडि़यों से जलधाराएं फूटने लगी। बारिश के कारण अचानक नदियों के जलस्तर और पहाडि़यों से फूटे जलस्रोतों में वृद्धि होने से केदारपुरी पर खतरा मंडराने लगा। गनीमत यह रही कि 36 घंटे बाद सुबह के समय बारिश थम गई और इसके बाद नदियों का जलस्तर तेजी से गिरकर सामान्य स्थिति में आ गया।
इस घटना को किसी भी सूरत में नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। इसे संकेत के रूप में देखा जाना चाहिए। क्योंकि आने वाले समय में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। चिंता की बात यह है कि केदारनाथ मंदिर के पीछे विशालकाय बोल्डर और मलबा बिखरा हुआ है। मंदाकिनी नदी के किनारे लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। केदारपुरी की जमीन दलदली होने से बारिश होते हुए कटाव शुरू हो जाता है। हालांकि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) मंदिर के पीछे मंदाकिनी नदी को मूल स्वरूप में लाने के काम मे जुटा है। इसके साथ ही तीन लेयर प्रोटेक्शन दीवाल का भी निर्माण मंदिर के पीछे होना है।
जीएसआई (जियोलाॅजिकल सर्वे आॅफ इंडिया) अस्सी के दशक से ही केदारपुरी के भूगर्भीय अध्ययन में जुटा था। जीएसआई ने तत्कालीन यूपी सरकार को रिपोर्ट दी थी कि केदारनाथ धाम के ऊपर पहाड़ पर स्थित चैराबाड़ी झील और ग्लेशियर भयानक तबाही की वजह बन सकते हैं। लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया और इसका दुष्परिणाम वर्ष 2013 की त्रासदी में सामने आ चुका है। इसके साथ ही जीएसआई ने केदारनाथ त्रासदी के बाद एक रिपोर्ट में साफ कहा था कि केदारनाथ की आपदा प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि यह मानव जनित थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में केदारपुरी को दक्षिण की ओर पुनर्वासित करने संबंधी सुझाव भी सरकार को दिए हैं। क्योंकि वर्तमान केदारपुरी भारी भरकम मलबे के कारण असुरक्षित हो गई है। रिपोर्ट में मंदाकिनी नदी के दोनों ओर तटबंध बनाने के साथ-साथ मंदाकिनी नदी के रूख को मोड़े जाने का भी प्रस्ताव सरकार को दिया गया है। मंदिर के पिछली हिस्से में पानी से बहकर आई शिला के साथ ही मंदिर को बचाने के लिए रिटेनिंग वाॅल बनाने का सुझाव सरकार को दिया गया है। रिपोर्ट में मंदाकिनी घाटी सहित केदारनाथ मंदिर और उसके आस-पास के क्षेत्रों की शीघ्र सुरक्षा करने के लिए कहा गया है।
केदारपुरी में मंदाकिनी सहित उसकी सहायक नदियों की धारा को चैनलाईज किया जाना बेहद जरूरी है। तभी केदारपुरी सुरक्षित रह सकती है। क्योंकि केदारपुरी से गौरीकुंड तक तीव्र पहाड़ी ढलान है। ऐसे में मंदाकिनी का पानी तेजी से नीचे की ओर बहता है। जिससे नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। मंदाकिनी नदी का रूख भी बदलना जरूरी है। क्योंकि जून 2013 में आई आपदा के बाद से नदी की तलहटी जमीन से भी ऊंची हो गई है। इसके साथ ही केदारपुरी की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए ही निर्माण कार्य होने चाहिए। भारी-भरकम निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं होना चाहिए।
वाईएस सुंदरियाल, जियोलाॅजिस्ट
केदारपुरी को पुराने स्थान पर ही बसाया जाना चाहिए। बेस कैंप सुरक्षित नहीं है। एकमात्र सुरक्षित स्थान केदारपुरी ही है। यहां पर सालों पूर्व भवनों का निर्माण हुआ है। जिनमें से कई भवन आपदा के बावजूद सुरक्षित हैं। केदारपुरी के चारों ओर तेजी से प्रोटेक्शन के काम होने चाहिए।
उमेश पोस्ती, तीर्थ पुरोहित

शुक्रवार, 5 जून 2015

आपदा के दौरान होटल व लाज का बिल 1.77 करोड़ रूपये का

आपदा के दौरान होटल व लाज का बिल 1.77 करोड़ रूपये का

kedarnath-temple
जिला प्रशासन ने शासन को भेजी आपदा के दौरान हुये खर्चो की रिर्पोट
रुद्रप्रयाग। जिला प्रशासन ने शासन को आपदा के दौरान हुए खर्चो की पूरी रिपोर्ट भेज दी है। शासन ने यह रिपोर्ट सभी जिलों से मांगी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिले में किसी भी अधिकारी ने मीट, चिकन नहीं खाया। वहीं होटलों से दिए गए बिलों में दो करोड़ की कटौती कर होटल स्वामियों को भुगतान किया गया। प्रशासन ने शासन से जारी शासनादेश के बाद ही भुगतान किया। डीएम रुद्रप्रयाग डॉ. राघव लंगर ने शासन को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि आपदा के दौरान होटल व लाज का कुल भुगतान 1.77 करोड़ का किया गया। यह भुगतान 25 होटल व लाज को किया गया। जबकि होटलों का बिल 3.84 करोड़ रुपये था। होटल स्वामियों की सहमति लेकर भुगतान किया गया। डीएम ने कहा कि उस समय मुश्किल हालत में जो निर्णय लिए गए वह सही हैं। शासनादेश निर्गत होने के बाद ही भोजन का बिल दिया गया। वित्तीय आरोप को भी खारिज किए। डीएम ने कहा कि जो कमरा 6750 रुपये का दिखाया गया है, उसका वास्तविक भुगतान होटल स्वामी को चार हजार किया गया। हिमालय कंर्फट में सेना के अधिकारी व पायलट रहे। जिसका बिल 73 लाख था, लेकिन भुगतान पचास फीसद से भी कम कर 33 लाख किया गया। कैलाश होटल को 33 लाख का भुगतान किया गया। चारधाम होटल में पुलिस अधिकारियों के सत्यापन के बाद ही 34 लाख बिल का भुगतान किया गया। गढ़वाल मंडल विकास निगम को भी 34 लाख भुगतान किया गया। 621 कमरों के लिए 25 होटलों का प्रयोग किया। खाना का कुल व्यय 35 हजार किया गया। गत 14 फरवरी को शासन को होटल लाज के भुगतान का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे संशोधन के बाद फिर से 18 फरवरी को दुबारा प्रस्ताव भेजा गया। बिलों के भुगतान के लिए 24 फरवरी को शासनादेश जारी हुआ।

आपदा के दौरान होटल व लाज का बिल 1.77 करोड़ रूपये का | udaydinmaan.in

आपदा के दौरान होटल व लाज का बिल 1.77 करोड़ रूपये का | udaydinmaan.in

गुरुवार, 4 जून 2015

अब नो मैगी मम्मा | udaydinmaan.in

अब नो मैगी मम्मा | udaydinmaan.in

डिज्नी ने 250 कर्मचारियों को हटाकर एच1बी वीजा धारक भारतीयों को रखा | udaydinmaan.in

डिज्नी ने 250 कर्मचारियों को हटाकर एच1बी वीजा धारक भारतीयों को रखा | udaydinmaan.in

250 laid off at Disney, replaced with Indian workers holding H1-B visas | udaydinmaan.in

250 laid off at Disney, replaced with Indian workers holding H1-B visas | udaydinmaan.in